सादगी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पाटील करेगे पदभार ग्रहण

सादगी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पाटील करेगे पदभार ग्रहण
मंदसौर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन उपरांत आज 24 जून बुधवार को जिला  कांग्रेस कार्यालय गांधी चैराहा पर पदभार ग्रहण करेगे। कोरोना के चलते जारी गाईड लाईन के पालन एवं सादगी के साथ श्री पाटील सुबह 10 बजे विरागना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा संजीत नाका पर माल्यार्पण करेगे। सुबह 10.30 बजे भगवान श्री पशपुतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण करेगे। इस दौरान निवृत्तमान जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके साथ रहेगे। इसके साथ ही श्री पाटील सुबह 11.30 बजे जिला एवं शहर ब्लाॅक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पेट्रोल एवं डिजल के मूल्य वृध्दि के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में सहभागिता करने के उपरांत दोपहर 12.15 बजे कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियो से जिला कांग्रेस कार्यालय पर चर्चा करेगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने कांग्रेसजनो से कोरोना हेतु जारी गाईड लाईन का पालन करते हुये सहभागिता करने का आग्रह किया है।


Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image