mandsaur rishiv guptta nimch bhvyya mittal
मंदसौर व नीमच में पदस्थ आइएएस दंपती ने कर दिखाया है। अभी दोनों जिपं सीईओ है। हाल ही में घोषित हुआ पं.दीनदयालय उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मप्र के केवल दो ही जिलो मंदसौर व नीमच को मिला है। और दोनों ही जिलों में जिला पंचायत सीईओ पति-पत्नी ही है। मंदसौर जिपं सीईओ ऋषव गुप्ता है और नीमच जिपं सीईओ भव्या मित्तल है। दोनों ने अपने-अपने जिलों में मेहनत की और पुरस्कार प्राप्त किया है। मंदसौर में जिला पंचायत के साथ ग्राम पंचायत की श्रेणी में भी ग्राम पिपलिया मारू को पुरस्कार मिला है। अब मंदसौर जिले को 50 लाख रूपए मिलेंगे।