नगर पालिका का 297 करोड़ से ज्यादा का बजट पास-- आरोप ? नामांतरण के नाम पर लाखों का लेन देन किया गया ? इससे प्रकरण से सभी पार्षदों का अपमान हुआ है--रूपल संचेती


                नपाध्यक्ष पर लगाए आरोप, 297 करोड़ से ज्यादा का बजट पास
मंदसौर। गुरुवार को नपा सभागृह में बजट बैठक आयोजित हुई। बैठक में आकर्षण का केंद्र रहा रामटेकरी बगीचे के नामांतरण का मुद्दा। कांग्रेसी पार्षदों ने इस मामले में नपाध्यक्ष राम कोटवानी को जमकर घेरा। यहां तक की लाखों के लेन-देन के आरोप भी कांग्रेसी पार्षदों ने लगाए। हालांकि इस मामले में पूछे गए सवालों को नपाध्यक्ष टालने का प्रयास करते रहें। बैठक मेें 297 करोड़ 58 लाख 96 हजार 200 रुपए का बजट पास किया गया। बजट को कांग्रेसी पार्षदों ने कागजों का पुलिंदा बताया। करीब एक घंटे तक आरोप प्रत्यारोप के साथ ही इसी मुद्दे पर हंगामा चलता रहा। बैठक में बजट को कांग्रेसियों ने गोलमाल बताया। बैठक में 297 करोड़ 58 लाख 96 हजार 200 रुपए की आय बताई गई। नगरपालिका की बैठक में पहली बार राजस्व सभापति की बजाय नपाध्यक्ष ने बजट पढ़ा। बजट पढऩे के बाद बैठक में आरोप प्रत्यारोप और हंगामे का दौर शुरु हुआ।  इसमें अनुमानित व्यय 297 करोड़ 50 लाख 66 हजार 620 रुपए बताई गई। इस तरह से 8 लाख 29 हजार 580 रुपए का बजट पास किया गया।
रुपल ने जमकर घेरा राम को
कांग्रेसी पार्षद रुपल संचेतीने नपाध्यक्ष राम कोटवानी को सवालों की बौछार कर जमकर घेरा। उन्होंने रामटेकरी बगीचे के नामांतरण के मुद्दे पर सवाल जवाब किए। समाचार पत्रों का हवाला देते हुए रुपल ने कहा कि अध्यक्ष को पीआईसी में लिए गए इस निर्णय की जानकारी नहीं है। पूर्व में पार्षद रहते हुए खुद राम कोटवानी भाजपा पार्षदों के साथ नपाध्यक्ष हनीफ शेख के कार्यकाल में आवेदन देने आए थे। जिसमें नामांतरण के प्रकरणों को परिषद में लाने की मांग की गई थी। इसके बाद भी रामटेकरी बगीचे का नामांतरण गुपचुप तरीके से करने की क्या जरुर पड़ गई? उन्होंने आरोप लगाया कि नामांतरण के नाम पर लाखों का लेन देन किया गया। इससे प्रकरण से सभी पार्षदों का अपमान हुआ है। 
जवाब को टालते नजर आए राम 
नामांतरण प्रकरण में पूछे गए सवालों अध्यक्ष कोटवानी टालते हुए नजर आए। गोलमाल जवाब दिए जाने के बाद हंगामा शुरु हो गया। राम कोटवानी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मैं एजेंडा जेब में रखकर चलता हूं, दिमाग में नहीं। मीडिया का अधिकार है, वह कुछ भी लिखे। कांग्रेस ने डेढ़ साल तक लोकतंत्र की हत्या की। इस पर खड़े होकर कांग्रेसी पार्षद हनीफ शेख और हाजी रशीद ने कहा कि पहले सवाल का जवाब दे। रुपल संचेती ने कहा कि सिर्फ विचारों से नपा नहीं चलाई जा सकती। राम कोटवानी ने रुपल के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस तरह से आरप आरोप नहीं लगा सकती। पीआईसी का एजेंडा समय पर नहीं दिए जाने की बात भी रुपल संचेती ने कहीं। 
राजस्व सभापति को किया अपमानीत!
रुपल संचेती ने कहा कि एजेंडे में राजस्थान सभापति का नाम और हस्ताक्षर तक नहीं है। इस पर राम ने नपा एक्ट का हवाला दिया। कांग्रेसी पार्षद दिकपालसिंह भाटीने कहा कि पहली बार बजट की बैठक साढ़े तीन बजे की गई। इस पर राम कोटवानी ने महिला पार्षदों के सुबह घर के काम होने का तर्क दिया। इस पर हनीफ शेख ने कहा कि महिला पार्षद कीचन नेता नहीं है। दिकपाल ने बजट को गोलमाल बताते हुए कहा कि इसमें ऐसे प्रकरण है जो कई कार्यकाल की बजट बैठकों से चले आ रहे हैं। जुलाई में बारिश हो जाएगी। इसके बाद उपचुनाव। सिर्फ पांच छह माह हमारे पास है। इसके बाद काम शुरु होने से पहले एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में यह बजट सिर्फ कागजों का पुलिंदा है। जबकि पुराने कामों को स्वीकृति देकर गति लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नपा एक्ट से नहीं टेक्स से चलती है। 
चेंबर रहता है लॉक डाउन
दिकपालसिंह भाटी ने कहा कि नपाध्यक्ष का चेंबर हमेशा लॉक डाउन रहता है। आम आदमी अंदर जाने से डरता है। राम कोटवानी द्वारा समस्या सुनने के बाद मुंह पर कुछ भी जवाब दे दिया जाता है। सबसे पहले यह सोचना चाहिए कि रुपया आएगा कहा से। कई दुकनदारों ने नपा की दुकानों की बोली लगाकर राशि भी नहीं जमा कराई है। चालिस चालिस की वसूली लोगों से बाकी है। रुपल संचेती ने कहा कि चंबल के पानी के नाम पर तीन गुना रुपया वसूला जा रहा है। इसके अलावा भी अन्य प्रकार के कर के नाम पर भी वसूली हो रही, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जा रही। 
पार्षदों से नहीं ली राय
हनीफ शेख ने कहा कि योजनाएं धरातल पर नहीं उतरती। राशि कहा से आएगी, इस बात को लेकर सोचना चाहिए। एक्सीलेंटर जैसी चीजों की शहर में आवश्यकता नहीं है। बजट भाषण में नपा के दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों का उल्लेख तक नहीं है। पार्षदों से राय लिए बिना ही बजट तैयार कर लिया गया। अध्यक्ष अकेले नपा चलाना चाहते हैं। बजट सिर्फ एक कागजों का पुलिंदा है। जो काम पहले स्वीकृत है, उन्हें पहले करवाना चाहिए। भाजपा पार्षद मुकेश खिमेसरा ने कहा कि कई क्षेत्रों में कई लोगों के पास सेनेटाईजर या मॉस्क तक नहीं है। एक ही मॉस्क का उपयोग कई दिनों से कर रहे हैं। शासन से इसके लिए राशि के संबंध में सीएमओ सविता प्रधान ने कहा कि इसके लिए कोई राशि नहंी आई है। खिमेसरा ने इसकी व्यवस्था नपा द्वारा किए जाने की मांग की। 
बजट के मुख्य बिंदु
-80 लाख सिविल हॉस्पिटल से दशपुर कुंज तक एस्केलेटर वाला फुट ओवर ब्रिज।
- तीन करोड़ श्री कोल्ड से व्याह डी नगर तक पिंक जोन, फूड जोन ,साइकिल स्टैंड ।
-75 लाख लॉ कॉलेज से किटियानी तक पैदल फुटपाथ, गार्डन, सेल्फी प्वाइंट और फूड जोन ।
- दो करोड़ अभिनंदन नगर, पद्मावती रिसोर्ट से डीएफ गारमेंट तक चौड़ीकरण तथा हाटमिक्स डामरीकरण, आरसीसी नाला डिवाइडर का विद्युतीकरण ।
-तीन करोड़ पुलिस लाइन बीपीएल चौराहा, पामेचा चौराहा, श्री कोल्ड चौराहा,यश नगर चौराहा, पशुपतिनाथ चौराहा, भारत माता चौराहा, लक्ष्मीबाई चौराहा, चंद्रशेखर आजाद, परशुराम वाटिका का विकास।
 - 2.50 करोड़ तेलिया तालाब स्वागत द्वार, जल क्रीड़ा हेतु आवश्यक सामग्री एवं ऋषि आनंद नगर पुलिया से तेलिया तालाब तक फुट ओवर ब्रिज।
 - एक करोड़ संत कंवरराम मार्ग पर द्वार एवं टेउराम द्वार का निर्माण।
 - 50 लाख शहर के सभी मूत्रालय और शौचालय को स्मार्ट बनाने में।
 - 30 लाख निकाय में ई पोर्टल और कॉल सेंटर स्थापना में।
 - राजा यशोधर्मन शिवजी की विशाल प्रतिमा स्थापना। महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर निर्मित दुकानों पर प्रथम तल निर्माण ,सराफा बाजार गजा महाराज शॉपिंग काम्प्लेक्स के द्वितीय चरण का निर्माण। 
 -एक करोड़ नेहरू बस स्टैंड दुकानों पर पत्रकारों के लिए चेंबर निर्माण।
 - ऋषि आनंद नगर,सेंट्रल स्कूल बाउंड्री वाल तक रोड चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण ।
 - नवीन कलेक्ट्रेट भवन से फोर लाइन तक रोड चौड़ीकरण एवं विद्युत नवीन कलेक्टोरेट  से 4 लाइन तक रोड चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण।
 - अटल सागर बांध पर पिकनिक स्पॉट।
 - धानमंडी,कालाखेत, बस स्टैंड पर पार्किंग स्थान।
  यश नगर चौराहा पुलिया पर अटल जी की प्रतिमा, चौराहा विकास।
  -धानमंडी और पुराने कलेक्ट्रेट के पंप हाउस का नवीनीकरण, नीलम शाह दरगाह के पास नया छोटा पम्प हाउस।
- 30 करोड़ नगर पालिका कर्मचारी कॉलोनी शॉपिंग कांप्लेक्स।
 शहर का सौंदर्यीकरण नई सडक़ें।
 - 15 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास ।
 - 25 करोड़ विश्व बैंक और राज्य सरकार के सहयोग से शहर में नई सीवरेज लाइन।
 -15 करोड़ पेयजल वितरण, पाइपलाइन ।
  - दो करोड शहर के मार्गों को जोडऩे हेतु नया रिंग रोड।
  - 4 करोड़ सातवें वेतन के अंतर्गत कर्मचारी एरियर 
   -20 लाख जन सेवकों कर्मचारियों के लिए वर्दी तथा सुरक्षा उपकरण।
 


 


Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image