मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी एवं पार्षद विनोद डगवार गोल चौराहा पर बिना मास्क के घूमते नजर आए। कहने को तो वह वार्ड में जो डामरीकरण हो रहा हे उसका निरीक्षण करने आए थे लेकिन निरीक्षण मास्क पहनकर भी किया जा सकता है। जब गौर से देखा गया तो नगर पालिका अध्यक्ष कोटवानी एवं पार्षद के गले में न तो कोई गमछा था और न ही कोई मास्क लटका था और इनके आसपास जो लोग दुकानों पर खड़े थे या घूम रहे थे उन सबने मास्क की अनिवार्यता जानते हुए मास्क पहन रखा था।
क्या मंदसौर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी यह बताना चाहेंगे कि वह जनता को मास्क की अनिवार्यता के प्रति किस तरह से जागरूक कर रहे थे ?