गाँव हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी। इस जन आन्दोलन में मेरे भारतीय भाई और बहन और सब बच्चे स्वस्थ होंगे

किशोरी बच्चों के लिए मासिक अभियान चलाकर हैल्थ प्रतियोगिता कराये - कलेक्टर श्री पुष्प           mandsaur mp  कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि किशोरी बालिकाओं के लिए हैल्थ प्रतियोगिताएं आयोजित करें। यह प्रतियोगिताएं हर महीने होनी चाहिए। इसके लिए मासिक अभियान चलाएं। किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगर उनका स्वास्थ्य सही रहेगा, तो बच्चों का पोषण स्तर भी सही रहेगा। स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग मिलकर पोषण अभियान के लिए कार्य योजना तैयार करें। हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए विशेष तैयारी करें। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य जीरो से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं में पोषण स्तर में सुधार लाना है। नवजात बच्चों में कम वजन बच्चों में ठिगनापन, कुपोषण एवं रक्ताल्पता दर में अगले 3 वर्षों में कमी लाना है। पोषण अभियान को जन आंदोलन के रूप में क्रियान्वित किया जाना है। जिले में कम वजन के बच्चे 15 हजार 221 है। वही अति कम वजन के बच्चे 2 हजार 98 है। जिले में 6 माह से 59 माह तक के 84 हजार 617 बच्चे हैं, जिसमें 24 प्रतिशत बच्चों को एनीमिया है। जिसको 2020-21 में 21 प्रतिशत तक लाना है। जिले में वर्ष 2019-20 में कुल 22192 बच्चों का जन्म हुआ। जिसमें से 520 बच्चों की मृत्यु हुई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला आपूर्ति अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , जिला मंदसौर . सहायक संचालक जन सम्पर्क, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला संचालक उद्यानिकी एवं , खाद्य प्रसंस्करण विभाग, परियोजना समस्त, अधिकारी महिला एवं बाल विकास सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


पोषण अभियान उद्देश्य


 (0 -6 वर्ष) के बच्चों में ठिग्नेपन (Stunting), को 6 % की दर तक कम करना (2 % प्रति वर्ष की दर से)।  (0-6 वर्ष) के बच्चों में बच्चों में कम वजन (कुपोषण) में सुधार लाना 6% की दर तक कम करना (2% प्रति वर्ष की दर से)।  (6-59 माह) के बच्चों में रक्ताल्पता (एनिमिया) के स्तर में कमी लाना (9% की दर तक कम करना 3 % प्रति वर्ष की दर से)।  (15-49 वर्ष) महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में रक्ताल्पता के स्तर में कमी लाना (9 % की दर को कम करना 3 % प्रति वर्ष की दर)। जन्म के समय कम वजन के बच्चों में कमी लाना (Low-Birth Weight) 6 % की दर तक कम करना (2% प्रति वर्ष की दर से)।


पोषण - शपथ


            आज में भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देता हूँ। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान में हर घर में सही पोषण का सन्देश पहुँचाऊंगा / पहुँचऊंगी सही पोषण का अर्थ है, पौष्टिक आहार साफ़ पानी और सही प्रथाएं। में पोषण अभियान को देश व्यापी जन - आन्दोलन बनाऊंगा हर घर, हर विद्यालय हर गाँव हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी। इस जन आन्दोलन में मेरे भारतीय भाई और बहन और सब बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे यह मेरी प्रतिज्ञा है। सही पोषण, देश रोशन।                                                



Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image