मिट्टी निकालने पर दो पक्षो मे चली तलवारें,कुल्हाड़ी कई घायल ।

मिट्टी निकालने पर दो पक्षो मे चली तलवारें,कुल्हाड़ी कई घायल ।



मनासा। एक ओर जहां पूरे जिले में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। बावजूद इसके मनासा थाना क्षेत्र के दो गांवों किर पुरिया व छोटा किर पुरिया के दो पक्षों में मिट्टी निकालने की बात पर जमकर विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों में खुलकर तलवारे कुल्हाड़ी का उपयोग किया गया। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति का हाथ तक काट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना में दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी गहरी चोटे आई।


 जानकारी केे मुबाबिक छगनलाल पिता गोमा दायमा 40 वर्ष निवासी कीर पुरिया को तलवार लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया। वहीं इस घटना में जीवन, अमरसिंह, छगन, व सद्दा बंजारा सहित अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें मनासा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर घायलों को नीमच रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मनासा एसडीओपी आर.एस.अम्ब व थाना प्रभारी के.एल.दांगी मय टीम के मौके पर पहुंच गये थे। थाना प्रभारी दांगी के अनुसार मिट्टी निकालने की बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर व बाकी को हल्की चोटे लगी है। सभी दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जावेगी।


मिट्टी निकालने पर दो पक्षो मे चली तलवारें,कुल्हाड़ी कई


Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image