मध्यप्रदेश के मजदूरों को लाने के लिए 53 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी


मप्र  शिवराज सरकार ने दूसरे राज्यों फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों लाने की मुहिम तेज कर दी है। इसके साथ राज्य सरकार मजदूरों से लगातार अपील कर रही है कि वे पैदल नहीं आएं, सरकार उन्हें लाने की व्यवस्था कर रही है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्यों से मप्र के हजारों मजदूर बसों से लाए गए हैं। इसके साथ ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए भी हजारों की संख्या में मजदूर वापस लौटे हैं।
मध्यप्रदेश के मजदूरों को लाने के लिए 53 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सीएम सचिवालय के सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश वापस लौटने के लिए 4 लाख मजदूरों ने अपना रजिस्ट्रेशन अब तक करवाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर बड़ी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश लौट रहे हैं। अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा मजदूर मध्यप्रदेश लौटकर आमप्र सरकार में अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया कि मजदूरों को मध्यप्रदेश लाने के लिए 56 ट्रेनों की मांग रेल मंत्रालय को भिजवाई गई है। कर्नाटक से पहली ट्रेन रविवार मध्यप्रदेश के लिये रवाना होगी, जो कि जबलपुर और ग्वालियर में रूकेगी।प्रमुख सचिव संजय दुबे के अनुसार वापस लौटने के लिए अब तक 3 लाख 90 हजार व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के नागरिक दूसरे राज्यों में फंसे हैं और लॉकडाउन की वजह से उन्हें रहने और खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लॉकडाउन के तीसरे फेज में रेड जोन इलाकों को छोड़कर रियायत दी गई है।एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की अनुमति एवं व्यवस्था के लिए के लिए भोपाल में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। मजदूर एवं अन्य कोई भी बाहर से मध्यप्रदेश लौटने के लिए कॉल सेंटर 0755-2411180 पर फोन कर सकते हैं।


Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image