कोरोना वायरस से व्यवहार - "दो गज जिन्दगी के" अभियान के साथ*

 


 *कोरोना वायरस से व्यवहार - "दो गज जिन्दगी के" अभियान के साथ* 


मंदसौर 3 मई 20/ कोरोना संक्रमण से दूर रहने, बचने के लिए एवं अपने " जीवन सुरक्षा " के लिए हमें कोरोना वायरस से व्यवहार करने के लिए अपने जीवन की दैनदिनी में परिवर्तन लाना होगा। यह कार्य हमें एक अभियान के साथ मिश्न मोड पर इस परिवर्तित व्यवहार जितना तेजी से अपना लें, अपने जीवन को सुरक्षित कर पायेगें। इस कोरोना से व्यवहार के अभियान को " दो गज जिन्दगी के " शीर्षक से संचालित किया गया है। व्यवहार में लाने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दु :


1. घर से निकलते समय चेहरे पर मास्क हो, नाक, मुहं ढका हुआ हो। 
2. दो गज की दूरी से नमस्ते करें, दोनो हाथ जोड़कर, हाथ मिलाना भूल जाये। 
3. कमर से झुक कर अभिवादन करे, गले न (Hug) मिले।
4. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों , बैंक, दुकान आदि पर Social Distancing का पालन करें, कम से कम दो गज की दूरी दुसरे व्यक्ति से रखे। 
5. व्यावसायिक प्रतिष्ठानो पर बाहर बने हुए रंग-बिरंगे गोले में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार करें , जल्दबाजी न करें, प्रत्येक प्रतिष्ठान के बाहर दिनांक 04.05.2020 तक आईल पेन्ट से रंगीन गोले बनाने का कार्य पूर्ण करे।
6. दुकान, कार्यालय, बैंक, पोस्ट आफीस, कारखाना, आदि किसी भी स्थान पर प्रवेश करने के पूर्व साबुन-पानी से हाथ रगड़-रगड़ कर 20 सैकेंड तक धोये।
7. अनावश्यक रुप से चीजों को नही छुएँ, दरवाजे के हेडल , रैलिंग, दीवार आदि को छूने से बचे। अगर छू लिया तो तत्काल हाथो को सैनेटाइज करे। Sanitizer की छोटी बोतल जेब, बैग में रखे। 
8. अपना मोबाईल किसी को न दें, न ही किसी से Mobile ले।
9. अपने दो पहिया, चार पहिया वाहनों को नियमित Sanitize करें। 
10. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की आदत बंद करे , गुटखा, तम्बाकू, पान खाने के शौकीन सड़क को, दीवारो को थूक-थूक कर रगने का कार्य करते है, अब करेंगे तो आपकी जिन्दगी रंगहीन हो जायेगी।
11. आप स्वयं सोचे की अपने व्यवसाय में कोरोना से कैसे व्यवहार करे कि हमे इसे अपने शरीर पर धारण कर घर ले जाने से बचे, विचार करे। अगर दो गज जिन्दगी के " बारे में गंभीरता से सोच लें , व्यवहार में लाएँ तो जीवन सुरक्षित होगा।


Popular posts
सोयाबीन बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव
Image
कोरोना काल मे गरिबो की थाली का नीवाला छीन कर उधोगपतीयो के गोदाम भरे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओ ने -श्री मति स्नेहलता विजय शर्मा(आयरन लेडी)*
Image
पूर्व महिला सरपंच,,,,, पर जेल की कारवाही ,,,,,विकास कार्य में भ्रस्टाचारी ,,,?
Image
डीजल,पेट्रोल के बढ़े दामो को लेकरप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
Image
इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी मनोनीत
Image